जयपुर में हाइड्रा मीडिया अवार्ड 2026, सीजन-3 का भव्य आयोजन नील वन गार्डन रिसॉर्ट में किया गया। हाइड्रा मीडिया कम्युनिकेशन नेटवर्क और कूप दे मैत्री प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता और मीडिया जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मीडिया के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के योगदान को पहचान देना तथा उन्हें प्रोत्साहित करना रहा।कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगियों में इवेंट पार्टनर इसाहाब पिक्चर्स के संस्थापक डॉ. रुस्तम बोरा, ट्रॉफी पार्टनर लिकमी नेचुरल आइसक्रीम के ऑनर डॉ. मनीष दत्त शर्मा, प्रिंटिंग पार्टनर हर्षिता ग्रुप के संस्थापक पवन कुमार और वेन्यू पार्टनर नील वन गार्डन रिसॉर्ट के ओनर राकेश माथुर एवं संजीव जी का विशेष सहयोग रहा।





वहीं, रियल एस्टेट क्षेत्र के प्रतिष्ठित आरएलबी ग्रुप के ओनर अभिजीत आनंद भी इस आयोजन के प्रमुख सहयोगियों में शामिल रहे।कार्यक्रम में ब्लूडव डव हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड की एवीपी ऑपरेशंस खुशबू शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। एडवोकेट विनयकांत सक्सेना ने भी मीडिया जगत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही डॉ. भार्गवी और डॉ. मधुलिका सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।इस समारोह की मुख्य अतिथि और सेलिब्रिटी गेस्ट अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर कीर्ति राठौर रहीं।









कीर्ति राठौर पुरुषों के परिधानों की डिजाइनिंग में अपनी विशेष पहचान रखती हैं और कई बड़े सेलिब्रिटीज के लिए भी फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने विदेशों में भी अपने काम से देश का नाम रोशन किया है। उनके हाथों विभिन्न पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मीडिया प्लस भारत के प्रमुख संपादक गणेश कुमार प्रजापत, सच इंडिया पोर्टल के राजेश कुमार मेहरा, चित्रांश एक्सप्रेस के मुख्य उत्पादक अरुण सक्सेना, जयपुर महानगर टाइम्स के महाप्रबंधक राजीव सक्सेना और खबर जयपुर की गलियों से जुड़े नीरज कुमार अजमेरा को सम्मानित किया गया।इसके साथ ही दैनिक नवज्योति से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार सादिक अहमद, पत्रकार गौरवी शर्मा, कानून व्यवस्था समाचार पत्र के संस्थापक एवं समाजसेवी सुनील जैन, ट्रांसपोर्टेशन एक्सप्रेस से जुड़े मनमोहन सिंह और मरुभूमि न्यूज़ के गोपाल सिंह राजपुरोहित सहित मीडिया जगत में योगदान देने वाली अन्य हस्तियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रुस्तम बोरा के स्वागत संबोधन से हुई।



उन्होंने संस्था के उद्देश्यों और आयोजन की रूपरेखा से उपस्थित अतिथियों को अवगत कराया।कार्यक्रम के दौरान मीडिया की भूमिका, पत्रकारिता की जिम्मेदारियों और समाज में पत्रकारों के योगदान पर भी चर्चा हुई। मंच संचालन एंकर भूपेंद्र कुमार और फीमेल एंकर सुमति शर्मा ने किया। दोनों ने अपने प्रभावशाली संचालन से कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।इस आयोजन को सफल बनाने में हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ध्रुव खंडेलवाल, चेतराम प्रजापत, सुधा पाठक, हिना प्रजापत, मोनिका गुर्जर, अनिल बुनकर, आयुषी चंद्र, मीनू, कविता कंवर, शीतल, अंजलि प्रजापत, साक्षी शेखावत, मनीषा बिश्नोई, ममता कुमावत, भव्या श्रीवास्तव, पायल सोलंकी और राहुल पुरी सहित विद्यार्थियों ने आयोजन की शुरुआत से लेकर समापन तक अपना सहयोग दिया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और सम्मानित पत्रकारों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। समारोह के समापन के बाद नील वन गार्डन रिसॉर्ट के पूल साइड एरिया में सभी मेहमानों के लिए विशेष व्यवस्था रही, जहां लोगों ने आपसी मुलाकात की और यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।अंत में हाइड्रा मीडिया कम्युनिकेशन नेटवर्क के संस्थापक अभिषेक सक्सेना ने सभी अतिथियों, सम्मानित मीडिया कर्मियों, सहयोगी संस्थाओं और चैनल पार्टनर्स का आभार व्यक्त किया।हाइड्रा मीडिया अवार्ड का यह तीसरा आयोजन रहा। इससे पहले भी संस्था दो कार्यक्रम आयोजित कर चुकी है। इस समारोह ने पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को एक मंच पर आने, अपने विचार साझा करने और एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर प्रदान किया।कुल मिलाकर, हाइड्रा मीडिया अवार्ड 2026 सीजन-3 का आयोजन उत्साह और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही




