जयपुर : कॉर्पोरेट क्षेत्र में कथित हनी ट्रैप और एक्सटॉर्शन के मामले को लेकर नेशनल रिकार्ड होल्डर टैक गुरु विमल डागा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिशा बाबला और धीरज कुमार पर संगठित तरीके से लोगों को जाल में फंसाकर आर्थिक वसूली करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विमल डागा ने बताया कि दिशा बाबला कॉर्पोरेट माहौल में स्वयं को प्रोफेशनल और भरोसेमंद बताकर प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क करती है। इसके बाद निजी संबंध बनाकर कथित रूप से वीडियो रिकॉर्डिंग या अन्य माध्यमों से ब्लैकमेल कर धन वसूला जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन धीरज कुमार द्वारा किया जाता है।

इस संबंध में विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हो चुका है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही अन्य संभावित पीड़ितों के सामने आने की भी संभावना जताई गई है। फिलहाल, आरोपों की जांच जारी है और संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। विमल डागा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लोगों से अपील की है कि वे ऐसी जालसाजी से सावधान रहें और किसी भी तरह की ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत कानूनी सहायता लें।

“शिकायतकर्ता विमल ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित युवती के खिलाफ 90 लाख रुपये की रंगदारी से जुड़ा एक मामला पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है।”
“शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उक्त युवती का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस इस पहलू की भी जांच में जुटी हुई है।”





